Thursday, April 18, 2024
Homeराजनीतिकिसानों का उत्पीड़न सहन नही किया जाएगा : सतीश चौधरी

किसानों का उत्पीड़न सहन नही किया जाएगा : सतीश चौधरी

-

  • किसानों ने किया जिला गन्ना अधिकारी का घेराव
  • जिला अधिकारी बागपत को कराया समस्याओं से अवगत

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

रालोद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी के नेतृत्व में कई गांवों के किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर बागपत कलक्ट्रेट में जिला गन्ना अधिकारी का घेराव किया।

उक्त अवसर पर सतीश चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के समक्ष गन्ना इंडेन्ट, केंद्र से गन्ने का उठान ना होना आदि कई समस्याएं आ रही है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं, जिस कारण किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का उत्पीड़न वह किसी भी दशा में सहन नहीं करेंगे और यदि जल्द से जल्द किसानों की उपरोक्त समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह आगामी रणनीति बनाने को बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी।

इस दौरान उन्होंने जिला अधिकारी बागपत को भी समस्या से अवगत कराया और उन समस्याओं का निदान करने की मांग की। जिलाधिकारी डॉ राजकमल यादव ने उन्हें आश्वासन दिया कि एक-दो दिन के भीतर समस्या का समाधान हो जाएगा। इस मौके पर रोहित प्रधान निनाना, भीम प्रधान हटाना, पिंकेश त्यागी प्रधान नैथला, जसवीर चेयरमैन, डॉक्टर अमरपाल सिंह, विनोद कुमार, सुनील आर्य, वीरेंद्र खेड़ा, शैलेंद्र धनकड़ आदि थे।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!