Wednesday, April 24, 2024
Homeलीडर विशेषकलेक्ट्रेट स्थित गांधी उद्यान में लगे 150 फीट के पोल पर...

कलेक्ट्रेट स्थित गांधी उद्यान में लगे 150 फीट के पोल पर फहराया जाए तिरंगा

-

-वर्ष 2018 में कलेक्ट्रेट स्थित गांधी उद्यान बना था पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र
– गांधी उद्यान में स्थापित 150 फीट पोल पर कभी लहराता था तिरंगा

-आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर पुनः तिरंगा लहराने की मांग

सोनभद्र। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को जिला प्रशासन द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तमाम योजनाएं बनाई गई हैं और इसके क्रियान्वयन के लिए बैठकों का दौर जारी है।

जनपद में आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत तमाम प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और शासन- प्रशासन के निर्देश पर जनमानस की सहभागिता भी रही, लेकिन जिले के आला कमान अधिकारी इस तथ्य को भूल गए कि कलेक्ट्रेट प्रांगण में स्थित गांधी उद्यान में 15 अगस्त 2018, दिन बुधवार को तत्कालीन जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह द्वारा 150 फीट ऊंचे ध्वज का लोकार्पण किया गया था, इसकी आधारशिला प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 7 जुलाई 2018, दिन शनिवार को कलेक्ट्रेट प्रांगण में समारोह पूर्वक रखी गयी थी। इस ऐतिहासिक दिवस के साक्षी बने थे सोनभद्र के अधिकारी एवं नागरिकगण।

150 फीट की ऊंचाई पर आन- बान- शान के साथ लहराता तिरंगा ध्वज देशवासियों पर मर मिटने का जज्बा जगाते हुए दूर से ही अपनी ओर राहगीरों, पर्यटकों को अपनी ओर आकृष्ट कर लेता था और कलेक्ट्रेट प्रांगण में स्थित गांधी उद्यान उस समय पर्यटकों आकर्षण का केंद्र एवं सेल्फी प्वाइंट बन चुका था। इसकी चर्चा देश एवं प्रदेश के प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया खूब हुई थी।वर्तमान समय में गांधी उद्यान में लगा 150 फीट के पोल पर तिरंगा ध्वज अब दिखाई नहीं देता जो चर्चा का विषय बना है।

इस परिपेक्ष में भूततात्विक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण, संवर्धन, पर्यटन विकास के क्षेत्र में अनवरत रूप से कार्यरत विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश के निदेशक/ इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी ने जिला अधिकारी सोनभद्र से मांग किया कि देश की आन- बान- शान, राष्ट्रीय तिरंगा ध्वज को गांधी उद्यान में लगे 150 फीट के पोल पर पुनः लगवा कर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को यादगार बनाया जाए।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!