Thursday, March 28, 2024
Homeब्रेकिंगअंतरप्रांतीय शराब तस्कर रंगे हाथों गिरफ्तार

अंतरप्रांतीय शराब तस्कर रंगे हाथों गिरफ्तार

-

समर सैम की रिपोर्ट

सोनभद्र। चार राज्यों का प्रवेश द्वार सोनभद्र अवैध शराब के कारोबार का मुख्य केंद्र बनता जा रहा है। निरन्तर धर पकड़ के बाद भी यह खेल बढ़ता ही जा रहा है। अवैध शराब तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच सोनभद्र व थाना करमा पुलिस को मिली बड़ी सफलता। अन्तरप्रांतीय शराब तस्करी का हुआ पर्दाफाश।

124 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जिसमें 6200 शीशी 180 एमएल की भरी हुई थी। इस अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत 12 लाख रूपये बताई जा रही है। साथ ही एक अदद कन्टेनर टाटा योद्धा जिसकी अनुमानित कीमती 10 लाख रुपये का अनुमान है। इन सब के साथ दो नफर अभियुक्त भी मौके से गिरफ्तार हुए।

वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था द्वारा प्रदेश भर में अवैध शराब व मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह द्वारा अपराध शाखा को विशिष्ट निर्देश दिये गये हैं। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी घोरावल संजीव कटियार के निर्देशन में स्वाट व एसओजी एवं सर्विलांस टीम तथा थाना करमा पुलिस की सयुंक्त टीम गठित की गयी।

इस टीम द्वारा अथक लगन व परिश्रम से मुखबिरों का जाल बिछाकर नशे के सौदागरों को धर दबोचा। दिनांक 3 सितम्बर 2022 को इस टीम को सूचना मिली कि तस्करों द्वारा कन्टेनर पीकअप से भारी मात्रा में अवैध शराब की एक बड़ी खेप बिहार ले जाने वाले है।

इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये मड़िहान से रॉबर्ट्सगंज जाने वाली सड़क पर करमा बाजार से एक अदद कन्टेनर पीकअप टाटा योद्धा में भारी मात्रा में अवैध शराब 124 पेटी सेल इन हरियाणा के साथ दो नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा अवैध शराब को हरियाणा के सोनीपथ से बिहार ले जाया जा रहा था।

इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 121 व 2022 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भारतीय दंड विधान, 60 व 63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी शराब तस्कर विकास कुमार पुत्र हवा सिंह निवासी असावरपुर थाना राई जनपद सोनीपत हरियाणा एवं मनीष पाटीदार पुत्र तके पाटीदार निवासी भाटीया कॉलोनी भक्सी रोड़ थाना पवासा जनपद उज्जैन मध्य प्रदेश है।

गिरफ्तारी बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम में निरीक्षक अमित सिंह प्रभारी सर्विलांस, निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी एसओजी, उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष करमा, वरिष्ठ उप निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह थाना करमा जनपद सोनभद्र, हेड कांस्टेबल जगदीश मौर्या, हेड कांस्टेबल अतुल सिंह, हेड कांस्टेबल शशि प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल अमर सिंह, कांस्टेबल सतीश सिंह, कांस्टेबल रितेश पटेल, कांस्टेबल प्रेमप्रकाश सिंह स्वाट व एसओजी टीम, कांस्टेबल सौरभ राय, कांस्टेबल दिलीप कुमार कश्यप, कांस्टेबल अमित कुमार सिंह, कांस्टेबल प्रकाश सिंह सर्विलान्स सेल अपराध शाखा , हेड कांस्टेबल मनिराम सिंह, कांस्टेबल हसनैन अहमद एवं कांस्टेबल अर्जुन थाना करमा जनपद सोनभद्र शामिल थे।

इस सराहनीय कार्य को करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्द्धन हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!