पूर्व चेयरमैन एवं समाजसेवी रॉबर्ट्सगंज विजय जैन ने तिरंगा यात्रा पूरे नगर में पैदल भ्रमण करते हुए दो किलोमीटर तक का सफर तय किया। वहीं सुबह के समय ही सन्त जोसेफ स्कूल के बच्चो ने आजादी के दीवानों की जयकारे व भारत माता की जय का जयघोष करते हुए प्रभात फेरी निकली वहीं दोपहर में तीन बजे जिलाधिकारी की अगुवाई में हज़ारों बाइक से तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट से निकाली गई जो रॉबर्ट्सगंज नगर में घूमती हुई शहीद उद्धान परासी पहुँच कर सभा में तब्दील हो गई।
इस मौके पर शहीदों को याद किया गया। सभा का संचालन स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय महादेव चौबे के पौत्र विजय शंकर चौबे ने किया। सभा को शहीद स्थल पर डीएम सोनभद्र ने भी
सम्बोधित किया। इस मौके पर आलाधिकारी एवं सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।