प्रयागराज। जनपद प्रयागराज के लक्षगृह हड़िया के विवेक कुमार तिवारी ने उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की प्रतिष्ठा परक परीक्षा उत्तीर्ण कर उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित होकर अपने माँ बाप सहित अपने पूरे समाज का मांन बढ़ाया है।आपको बताते चलें कि विवेक कुमार तिवारी मध्यम परिवार से ताल्लुक रखते हैं और कठिन परिश्रम करके आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं जो आने वाले समय मे समाज के लिए मील का पत्थर साबित होगा। गांव समाज के लोगों का कहना है कि विवेक होनहार ब्राहमण बेटा है जो उक्त परीक्षा में उत्तीर्ण हो मध्यम परिवार के बच्चों के लिए नजीर बनेगा।

आपको बताते चलें कि मुख्य परीक्षा के दो दिन पुर्व ही विवेक के पिता जी का देहान्त हो गया था , इतनी बडी पीडा के बाद भी वह परीक्षा में शामिल होकर समाज का नाम रोशन किया है। परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद उनका सम्मान करने के लिए सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल जी पाण्डेय प्रयागराज मंडल अध्यक्ष देवराज शुक्ल सवर्ण आर्मी के प्रदेष महासचिव सूरज प्रसाद चौबे ने गांव जाकर अंग वस्त्र भेट कर उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी।