लीडर विशेषसोनभद्र

विंध्यवासिनी सिंह अध्यक्ष, रामजियावन यादव महामंत्री निर्वाचित

  • सलीम कुरैशी कोषाध्यक्ष, कमलेश व वीरेंद्र कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
  • विजयी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर दी गई बधाई
  • मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी चुने गए पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया

  • सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित डीबीए भवन में शुक्रवार को पुलिस बल की मौजूदगी में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वर्ष 2021-2022 का चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। जिसमें कांटे के मुकाबले में विंध्यवासिनी सिंह अध्यक्ष एवं मोहम्मद सलीम कुरैशी कोषाध्यक्ष पद पर महज 4-4 मतों के अंतर से निर्वाचित हुए हैं। महामंत्री पद पर रामजियावन सिंह यादव ने शानदार 53 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए कमलेश कुमार सिंह व वीरेंद्र कुमार राव ने जीत हासिल की। सभी विजयी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर समर्थकों ने बधाई दी। वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी धनन्जय कुमार मौर्या ने सभी चुने गए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
    बता दें कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वर्ष 2021-2022 के चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह 11 बजे एल्डर कमेटी के चेयरमैन ओमप्रकाश सिंह के जरिए फीता काटकर मतदान शुरू कराया ।
  • इसके पहले मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यर्पण कर एवं धूप बत्ती जलाकर पूजन-अर्चन किया गया। चार पदों के लिए मतदान कराया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर विंध्यवासिनी सिंह ने 51 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे रामचंद्र मौर्या को महज 4 मतों के अंतर से पराजित किया। जबकि तीसरे प्रत्याशी रहे हीरालाल पटेल को महज 2 मत मिले। वहीं महामंत्री पद पर सीधे मुकाबले में रामजियावन सिंह यादव ने 76 मत प्राप्त कर प्रेम प्रताप विश्वकर्मा को 53 मतों के अंतर से पराजित किया। इसी प्रकार से कोषाध्यक्ष पद पर सीधे मुकाबले में मोहम्मद सलीम कुरैशी ने 52 मत प्राप्त कर विमल कुमार सिंह को कड़े मुकाबले में महज 4 मतों से पराजित किया। वहीं उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे दो पदों पर कमलेश कुमार सिंह व वीरेंद्र कुमार राव विजयी हुए। तीसरे प्रत्याशी रहे फूल सिंह व वीरेंद्र कुमार राव को बराबर मत मिले थे। लेकिन बाद में वीरेंद्र कुमार राव को विजयी घोषित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी धनन्जय कुमार मौर्या ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान उसके बाद आधे घण्टे का लंच का समय रखा गया था। पुनः दोपहर बाद डेढ़ बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम तीन बजे तक चला। उसके बाद सभी प्रत्याशियों, एजेंट एवं सहायक चुनाव अधिकारीगण की देखरेख में मतपेटी को सील किया गया। पुनः शाम सवा तीन बजे मतगणना शुरू हुई। तीन राउंड की मतगणना कराई गई। दो राउंड 50-50 मतों एवं तीसरा राउंड में 35 मत गिने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी ने विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की। साथ ही चुने गए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रमाण पत्र भी दिया। एल्डर कमेटी चेयरमैन ओमप्रकाश सिंह ने सकुशल चुनाव संपन्न होने पर मुख्य चुनाव अधिकारी धनन्जय कुमार मौर्या एवं सहायक चुनाव अधिकारीगण, अध्यक्ष सुधाकर मिश्र व महामंत्री अतुल प्रताप सिंह के साथ ही पुलिसकर्मियों एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

12 पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वर्ष 2021-2022 के चुनाव में 12 पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वदेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दोनों पद 10 वर्ष से ऊपर पवन कुमार सिंह व राजकुमार सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन मिथिलेश कुमार शास्त्री, संयुक्त सचिव प्रकाशन राजेंद्र प्रसाद मौर्य, संयुक्त सचिव पुस्तकालय मोहम्मद शाहिद इरफान के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ राजेश कुमार यादव, हरि प्रसाद यादव, गंगेश्वर प्रसाद सिंह, कृष्णानन्द सिंह व महाबीर सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ पद पर आफताब आलम शामिल हैं। सभी लोगों को प्रमाण पत्र मुख्य चुनाव अधिकारी ने दया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!