सोनभद्र । अशोक कुमार यादव माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के आदेशानुसार आज शाम 4:00 बजे सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विश्राम कक्ष में जनपद सोनभद्र के सभी बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक आहूत की गई ।
![](https://www.vindhyaleader.com/wp-content/uploads/2022/07/screenshot_20211106-181709_gallery2751602769536762265-1024x627.jpg)
![](https://www.vindhyaleader.com/wp-content/uploads/2022/07/img-20220713-wa01116833050171003628429-1024x461.jpg)
उक्त बैठक में अरुण कुमार पाण्डेय प्रबंधक अग्रणी बैंक प्रकोष्ठ इंडियन बैंक, अशोक कुमार वाष्णेय मुख्य प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा,भोला पाठक शाखा प्रबंधक आर्यव्रत बैंक ,अरुण कुमार सिंह शाखा प्रबंधक चंद्रप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट यशवंत कुमार सिंह एडवोकेट उपस्थित हुए ।
![](https://www.vindhyaleader.com/wp-content/uploads/2022/07/screenshot_20220402-085644_whatsapp4138014353066515221.jpg)
सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिनाक 13.08. 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में ऋण संबंधित प्री लिटिगेशन प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किए जाने पर बल दिया गया इसके अतिरिक्त उक्त लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किए जाने हेतु सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया।
![](https://www.vindhyaleader.com/wp-content/uploads/2022/07/screenshot_20220528-193013_whatsapp3736013531431857485.jpg)
उक्त जानकारी विनय कुमार सिंह सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के द्वारा दी गई