Wednesday, April 24, 2024
Homeराज्ययूपी मंत्रिमंडल में विभागों का हुआ बंटवारा, सीएम योगी के पास गृह...

यूपी मंत्रिमंडल में विभागों का हुआ बंटवारा, सीएम योगी के पास गृह सहित 34 विभागों की जिम्मेदारी

-

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया कर दिया गया है. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम्य विकास विभाग, बृजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग व कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को नगर विकास विभाग दिया गया है. इसके अलावा कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. कैबिनेट में मंत्रियों को उनके पोर्टफोलियो बांट दिए गए हैं जिसमें तमाम बड़े उलटफेर किए गए हैं.

योगी मंत्रिमंडल में किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया कर दिया गया है. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम्य विकास विभाग, बृजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग व कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को नगर विकास विभाग दिया गया है. इसके अलावा कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. कैबिनेट में मंत्रियों को उनके पोर्टफोलियो बांट दिए गए हैं जिसमें तमाम बड़े उलटफेर किए गए हैं. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मंजूरी के बाद मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के पोर्टफोलियो की अधिसूचना जारी कर दी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ : नियुक्ति एवं कार्मिक, गृह विभाग, सतर्कता विभाग, आवास एवं शहरी नियोजन राजस्व खाद एवं रसद नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या राज्य कर एवं निबंधन सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन सूचना विभाग, निर्वाचन संस्थागत वित्त नियोजन, राज्य संपत्ति, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वयक, प्रशासनिक सुधार कार्यक्रम कार्यान्वयन अवस्थापना, भाषा, राहत एवं पुनर्वास लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण प्रोटोकॉल सैनिक कल्याण, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक उड्डयन, न्याय एवं विधाई विभाग जैसे 34 विभागों की जिम्मेदारी है.


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य : ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम, राष्ट्रीय एकीकरण जैसे छह विभागों की जिम्मेदारी दी गई है.

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक : चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण जैसे तीन विभागों की जिम्मेदारी दी गई है.

सुरेश कुमार खन्ना : वित्त एवं संसदीय कार्य.

सूर्य प्रताप शाही : कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान.

स्वतंत्र देव सिंह : जल शक्ति, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई यांत्रिक लघु सिंचाई, परती भूमि विकास, बाढ़ नियंत्रण जैसे बड़े विभाग दिए गए हैं.


बेबी रानी मौर्य : महिला कल्याण एवं बाल विकास, पुष्टाहार विभाग.

लक्ष्मी नारायण चौधरी : गन्ना विकास एवं चीनी मिल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

जय वीर सिंह : पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी मिली है.

धर्मपाल सिंह : पशुधन दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम युवक एवं हज नागरिक सुरक्षा विभाग दिया गया है.

नंद गोपाल गुप्ता नंदी : औद्योगिक विकास निर्यात एवं प्रोत्साहन NRI निवेश प्रोत्साहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

भूपेंद्र सिंह चौधरी : पंचायती राज.

राज अनिल राजभर श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग.
जितिन प्रसाद : लोक निर्माण विभाग.

राकेश सचान : सूचना, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग.

अरविंद कुमार शर्मा : नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग.

योगेंद्र उपाध्याय : उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग.

आशीष पटेल प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता संरक्षण, बाट माप विभाग.

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और उनकी जिम्मेदारी

संजय निषाद : मत्स्य विभाग.
नितिन अग्रवाल : आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग.

कपिल देव अग्रवाल : व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग.

रविंद्र जायसवाल स्टांप तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन विभाग.

संदीप सिंह : बेसिक शिक्षा विभाग.

गुलाब देवी : माध्यमिक शिक्षा विभाग.

गिरीश चंद्र यादव : खेल एवं युवा कल्याण विभाग.

धर्मवीर प्रजापति : कारागार एवं होमगार्ड विभाग.

असीम अरुण : समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण.

जेपीएस राठौर : सहकारिता विभाग.

दिनेश प्रताप सिंह : उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात विभाग.

अरुण कुमार सक्सेना : वन एवं पर्यावरण, जंतु उद्यान, जलवायु परिवर्तन विभाग.

दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु : आयुष एवं खाद्य सुरक्षा, औषधि प्रशासन विभाग.

राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह : संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग.

दिनेश खटीक : जल शक्ति विभाग.

संजीव कोरी : समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण.

बलदेव सिंह औलख : कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान.

अजीत पाल : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी.

जसवंत सैनी : संसदीय कार्य तथा औद्योगिक विकास.

रामकेश निषाद : जल शक्ति विभाग.

मनोहर लाल मन्नू श्रम एवं सेवायोजन विभाग.

संजय गंगवार : गन्ना विकास एवं चीनी मिल.

बृजेश सिंह : लोक निर्माण विभाग.

केपी मलिक : वन, पर्यावरण एवं जंतु उद्यान, जलवायु परिवर्तन.

सुरेश राही : कारागार.

सोमेंद्र तोमर : ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा.

अनुप प्रधान बाल्मीकि : राजस्व विभाग.

प्रतिभा शुक्ला : महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार.

राकेश राठौर गुरु नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन.

रजनी तिवारी : उच्च शिक्षा विभाग.

सतीश शर्मा : खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति.

दानिश आजाद अंसारी : अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मुस्लिम वक्फ एवं राज विभाग.

विजय लक्ष्मी गौतम : ग्रामीण विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग.

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!