कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने कहा शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती एक स्वतंत्रता सेनानी थे। आजादी के आंदोलन में वह जेल भी गए थे। वह मध्य प्रदेश में पैदा हुए थे। सनातन धर्म के वह एक अच्छे ज्ञानी थे। वह हमेशा सनातन धर्म एवं मानव कल्याण के प्रचार प्रसार में लगे रहते थे। लोग उनको एक अच्छे इंसान के रूप में याद करते रहेंगे।मुख्य रूप से श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में इरशाद उल्ला, अबुल कलाम आज़ाद, मोहम्मद साहब फहाद, आफताब अहमद, रिजवान खान, फौजी खान, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद मिस्टर कमरुल अंसारी, वसीम अंसारी, लालबाबू साहू, अन्नू सिंह एवं अभिनव पांडे, आदि लोग उपस्थित थे।