प्रशान्त भारद्वाज
मेष: आज का दिन आपको अच्छे अनुभव देगा। आज आपके अच्छे कार्यों से आपका व आपके खानदान का गौरव बढ़ेगा और नाम ऊंचा होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ भी आपको मिलेगा। आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में अधिक रहने की वजह से संभव है कि आज आप किसी अनुष्ठान को पूरा करने के बारे में सोचें। सायंकाल से अर्धरात्रि तक हल्की-फुल्की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।
वृषभ: आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष के श्रेष्ठ आचरण का और उनकी सफलता का यश और हर्ष प्राप्त होगा। माता-पिता से आशीर्वाद लेकर घर से निकलें कोई काम बन जाएगा। नौकर-चाकर का सुख मिलेगा और भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। आमदनी के नए मार्ग बनेंगे। सायंकाल से रात्रि तक का समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होने से मन को संतुष्टि मिलेगी। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।
![](https://www.vindhyaleader.com/wp-content/uploads/2021/07/Screenshot_20210706-161146_WhatsApp-51-998x1024.jpg)
मिथुन: आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं है। यदि कोई मुकदमा या कोई अन्य पूछताछ चल रही है तो आज समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। आज किसी मामले में शीघ्र निर्णय न ले पाने के कारण कार्यों में बाधा व हानि होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की कृपा से आपके कार्यक्षेत्र में इजाफा हो सकता है। रात्रि का समय गाने बजाने और मौज मस्ती में बीतेगा। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।
कर्क: आज के दिन ग्रहों की विशेष कृपा आपके ऊपर हो सकती है। यदि ऑफिस में आपके प्रमोशन की बात चल रही थी तो आज वह आगे बढ़ सकती है। इसके अतिरिक्त आज आप अपनी वाक्पटुता से किसी बहुत बड़े अफसर को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। नेत्र विकार से जुड़ी परेशानियों में कमी आएगी। निर्णय लेने की क्षमता का लाभ होगा। अधिक तीखा भोजन न करें। आज भाग्य 87 फीसदी साथ देगा।
सिंह: आज का दिन उनके लिए खास है जो व्यापारी हैं। आपके व्यापार में कुछ नए और लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। नौकरी पेशा है तो आपके अधिकार बढ़ेंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ और सम्मान मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप सामाजिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं और लोगों के साथ कोई चर्चा कर सकते हैं। अभिमान से हर प्रकार से दूर रहें। आज भाग्य 79 फीसदी साथ देगा।
![](https://www.vindhyaleader.com/wp-content/uploads/2021/07/Screenshot_20210706-161125_WhatsApp-39.jpg)
कन्या: आज का दिन आपके लिए खास है। आज आपके अधिकारों में वृद्धि के साथ-साथ उत्तरदायित्व भी बढ़ेंगे। आज आप हर कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे और उम्मीद है कि आज काफी समय से लटका हुआ कोई काम बन सकता है। आज उन लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिनसे मिलने के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे। रात्रि में आपको कहीं से खाने पीने का न्योता आ सकता है। थोड़ा देखकर और जांच परख कर ही खाएं। आज भाग्य 81 फीसदी साथ देगा।
तुला: आज का दिन आपके लिए हर मामले में काफी सतर्कता बरतने का है। नुकसान होने आशंका है। आज किसी मामले में आपके ऊपर सरकारी आर्थिक दंड भी लग सकता है। जोखिम के कामों से दूर रहें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक भी छोटे-मोटे कष्ट और मानहानि हो सकती है। वायु विकार से शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है। जरूरी है कि बरसात के इस मौसम में आप हल्का आहार लें। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक: आज किसी बहुमूल्य वस्तु से लाभ होने की संभावना है और आज आपकी किस्मत हर मामले में आपका साथ देगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके पद और अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके साहस और पराक्रम के आगे शत्रु भी नाकामयाब हो सकते हैं। संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक धर्म-कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा। नौकर चाकरों का सुख पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।
धनु: आज के दिन आपका कोई ऐसा कार्य बन सकता है जो आप काफी दिनों से कर रहे थे। आज के दिन गुरु के प्रति निष्ठा भाव रखेंगे तो पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। आज आपके दिमाग में कुछ ऐसे आइडियाज आ सकते हैं जो आपको आर्थिक रूप से लाभ दे सकते हैं। आप अपने बुद्धि विवेक से कुछ ऐसे फैसले ले सकते हैं जो आपको भविष्य में लाभ देंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सायंकाल में संतान को किसी वजह से कष्ट होने से आप परेशान हो सकते हैं। विश्वासघात करने वाले लोगों से आपको सावधान रहने की जरूरत है। आज भाग्य 70 फीसदी साथ देगा।
![](https://www.vindhyaleader.com/wp-content/uploads/2021/07/Screenshot_20210706-161115_WhatsApp-42.jpg)
मकर: आज आप पैसों को लेकर थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं। आज आप में शारीरिक शक्ति एवं उत्साह तो भरपूर रहेगा, किन्तु ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। यदि आपका प्रमोशन रुका है तो आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। शाम के वक्त कहीं से बड़ी मात्रा में पैसा आने से हर्ष होगा। सायंकाल और रात्रि में शुभव्यय तथा कीर्ति में वृद्धि होगी। शीघ्रगामी वाहनों से सतर्क रहें। आज भाग्य 68 फीसदी साथ देगा।
कुंभ: आज किसी बात से आपका मूड खराब हो सकता है और आपको गुस्सा आ सकता है। विशेष धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किए गए कार्य से हानि हो सकती है। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। नये-नये कार्यों में विनिमय करना पड़े तो अवश्य करें। आगे चलकर लाभ होगा। संतान की नौकरी एवं विवाह इत्यादि मंगल कार्यों से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज भाग्य 70 फीसदी साथ देगा।
मीन: आज आप स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। पाचन क्रिया मंद एवं पेट में वायु विकार संबंधित कष्ट हो सकते हैं। यदि आप किसी वित्तीय संस्था या व्यक्ति से ऋण लेना चाहते हैं तो संभव है कि आसानी से मिल जाएगा। नई-नई योजनाएं बनाकर उन्हें सफल बनाने का पूर्ण प्रयास करें। भविष्य में अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके साहस एवं पराक्रम से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज भाग्य 65 फीसदी साथ देगा।