कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के आज नतीजे आ गए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। खड़गे को 7897 वोट मिले जबकि शशि थरूर को लगभग हजार वोट ही मिले। शशि थरूर ने खड़गे को जीत की बधाई भी दी है।
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के आज नतीजे आ गए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। खड़गे को 7897 वोट मिले जबकि शशि थरूर को लगभग हजार वोट ही मिले। शशि थरूर ने खड़गे को जीत की बधाई भी दी है।
इससे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के आज नतीजे आने वाले हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे या फिर शशि थरूर, दोनों में से किसी एक नेता को आज कांग्रेस की कमान मिलने जा रही है। करीब 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा। वोटों की गिनती दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 10 बजे से शुरू हो गई थी। नतीजे दोपहर करीब 3 बजे के आसपास आने की उम्मीद है।
![Congress President Election Result 2022 Live Updates: मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीता कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, शशि थरूर की बुरी हार](https://www.jagranimages.com/images/newimg/19102022/19_10_2022-mallikarjun_kharge_23150332_134442334.jpg)
बता दें कि इसी सोमवार को देशभर में कांग्रेस के 9 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वोट डाला था। देशभर से सभी बैलट बॉक्स दिल्ली मंगाया गया था। सभी बैलट बॉक्स को स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचाया गया।