राजनीतिसोनभद्र

भारतीय जनता पार्टी रॉबर्ट्सगंज नगर मंडल की बैठक संपन्न, 8 मार्च को अटल विरासत सम्मेलन हेतु कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश

रॉबर्ट्सगंज, 5 मार्च । भारतीय जनता पार्टी रॉबर्ट्सगंज नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आज नगर में स्थित प्रभा गेस्ट हाउस में नगर अध्यक्ष  विनय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 8 मार्च को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले अटल जन्म शताब्दी वर्ष अटल विरासत सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देना था।

बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक ओम प्रकाश दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी को भव्य रूप से मनाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से 8 मार्च को दोपहर 12:00 बजे रामलीला मैदान में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया

नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव  ने सभी बूथ एवं शक्ति केंद्र संयोजकों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम की जानकारी दें और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी

इस अवसर पर कार्यक्रम के जिला संयोजक ओम प्रकाश दुबे, नगर प्रभारी परशुराम केशरी, बलराम सोनी, अनुपम तिवारी, अमन वर्मा, धीरेंद्र पांडे, अजय श्रीवास्तव, मनीष वर्मा, दुर्गेश, संतोष भारती, आलोक रावत, बंटी, ऋतु अग्रहरि, कृपा सिंह, आनंद गुप्ता, आनंद जायसवाल, राजबहादुर सिंह, अशोक कुमार, राज कुमार चौरसिया, अभीषेक गुप्ता सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक एवं मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने की एवं संचालन अनुपम तिवारी ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। 8 मार्च को आयोजित अटल विरासत सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्पण के साथ जुटने का संकल्प लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!