Thursday, March 23, 2023
Homeशिक्षाभाजपा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया

भाजपा ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया



सोनभद्र। शिक्षा के क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान देने वाले महान शिक्षक एवं विचारक भारत रत्न देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रुप मे मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति व राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत शिक्षको का सम्मान समारोह भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर संपन्न हुआ।

शिक्षक सम्मान समारोह मे राष्ट्रपति व राज्यपाल द्वारा सम्मानित शिक्षको को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले आठ शिक्षको को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि आज शिक्षक दिवस पर आप सभी को सम्मानित कर हम सब अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। गुरु शिष्य की परंपरा भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा है। जिसके कई स्वर्णिम उदाहरण इतिहास मे दर्ज है। आज शिक्षा को हर घर तक पहुंचाने के लिए तमाम सरकारी प्रयास किये जा रहे है। शिक्षको को वह सम्मान मिलना चाहिए जिसके वह हकदार हैं। एक गुरु ही शिष्य में अच्छे चरित्र का निर्माण करता है।

उक्त अवसर पर राष्ट्रीय पुरुस्कार से पुरस्कृत शिक्षक अर्जुन दास केशरी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, रमाकांत कुशवाहा, उमाशंकर सिंह, लालचन्द्र गुप्ता एवं राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी, अंजू जायसवाल व मनीष पटेल को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में दलितों के मसीहा के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले नामचीन समजेसवी एवं सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने अपने सम्बोधन में कहा की गुरु ही व्यक्ति को सम्पूर्ण बनाता है। रावत ने आगे कहा कि इतिहास गवाह है कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा शिक्षकों के अधिकारों को वरीयता प्रदान की है।उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, अशोक मौर्य, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री शंम्भूनारायण सिंह, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, नार सिंह पटेल, सुनिल सिंह, संजय जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, अमन वर्मा एवं दिलिप चौबे आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




Share This News
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Share This News