Wednesday, March 22, 2023
Homeराजनीतिबढ़ती महंगाई व भ्ररस्टाचार के खिलाफ सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली

बढ़ती महंगाई व भ्ररस्टाचार के खिलाफ सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली

सोनभद्र ब्यूरो| प्रदेश मे बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार एवं महिलाओ के हो रहे उत्पीड़न के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं साइकिल रैली निकाली। रैली नगर एवं गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। चुर्क में साइकिल रैली का नेतृत्व जिला महासचिव सईद कुरैशी ने किया। राबर्ट्सगंज में साइकिल रैली का नेतृत्व अविनाश कुशवाहा ने किया। आपको बताते चलें कि आज की साईकिल रैली सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर महंगाई ,किसान उत्पीड़न ,महिला उत्पीड़न ,कानून व्यवस्था ,भ्रष्टाचार एवं बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में जनेश्वर मिश्र के जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली गयी है।

चुर्क में साइकिल यात्रा बिजरी गांव से शुरू होकर चुर्क गांव अरौली,मंगुराही,सिलथरी चुर्क नगर पंचायत के कोल्हुवा होते हुए चुर्क नगर पंचायत के रामलीला मैदान में समाप्त हुई ,जहां पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ,जिसमें जनेश्वर मिश्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिला महासचिव सईद कुरैशी ने कहा कि उनका जन्म 5 अगस्त 1933 में बलिया के गांव शुभम थाई में हुआ था।

उन्होंने बलिया में प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद 1953 में इलाहाबाद पहुंचे और बाकी शिक्षा वहीं से पूर्ण की और इलाहाबाद को ही अपना कार्यक्षेत्र बनाया। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्र नेता रहते हुए कई बार छात्रों के मुद्दों पर आंदोलन किया और 1967 में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। वह समाजवादी नेता और सादगी के लिए पहचाने जाते थे । वह सात बार केंद्रीय मंत्री बने फिर भी उनके पास अपनी गाड़ी और बंगला नहीं था। इस मौके पर सुरेश पटेल, सनी सिंह, सचिन पटेल, राजनाथ यादव नगर अध्यक्ष चुर्क, सोनू यादव, छोटू यादव ,दशरथ यादव, सूरज पासवान, दिलबहार साह वीरेंद्र विश्वकर्मा, रिजवान अहमद, चांद बाबू, कुलदीप मौर्य, शारदा प्रसाद, बलिराम, सहबान अली, शंकर प्रसाद, सोहेल, अर्जुन, शिप्पु मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Share This News
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Share This News