वैनी/सोनभद्र ( सुनील शुक्ला )
24 गाय व बछड़े के साथ पुलिस ने तीन पीकप पकड़ा
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में व क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 7 दिसम्बर को थाना प्रभारी बृजेश कुमार पांडे अपने हमराहियों व उप निरीक्षक मोहम्मद आसिफ, हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव, हेड कांस्टेबल सरदार यादव एवं धनंजय यादव ,हेड कांस्टेबल राकेश यादव व कॉन्स्टेबल अखिलेश कुमार, हेड कांस्टेबल सूबेदार यादव, हेड कांस्टेबल विनोद सिंह यादव व पीआरबी 3104 पर लगे हेड कांस्टेबल होमगार्ड चालक तेज बहादुर तिवारी व पीआरबी 3084 पर लगे हेड कांस्टेबल अभय राज सिंह पीयूष तिवारी मय चालक रविकांत मिश्रा थाना से रवाना होकर क्षेत्र में अवांछित गतिविधियों की रोकथाम की योजना व प्रचलित अभियान में थाना क्षेत्र भ्रमण पर थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि बिहार की तरफ से तीन पिकअप पशुओं से लदी आ रही हैं ।
![](https://www.vindhyaleader.com/wp-content/uploads/2023/12/img-20231207-wa00366123955830133057384-458x1024.jpg)
मुखबिर से मिली सूचना पर विश्वास कर थाना प्रभारी मय हमराहियों के पड़वानार कच्चा रास्ता से होते हुए ग्राम सरईगढ़ पहुंचे तो देखा कि तीन पिकअप तेज रफ्तार गति से आ रही है।उन्होंने बताया कि इसके बाद वहां मौजूद पुलिस बल उक्त तीनों वाहनों को रास्ते पर वाहन खड़ा कर दिया और वाहनों की मदद से पिकप को घेर कर रोक लिया गया।रोकने के बाद चेक किया गया तो उक्त पिकप पर 24 राशि गाय और बछड़े एक दूसरे में रस्सी से बधे मिले। उसी समय पुलिस से घिरा देख उक्त पिकप के चालक मौके से फरार हो गए । उक्त अपराध के बाबत थाना स्थानीय पर आज दिनांक-07.12..23 को मुकदमा अपराध संख्या 111 / 2023 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम बनाम 1. अभियुक्त गण नाम पता ज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया
घटनास्थल.. पड़वानार कच्चा रास्ता ग्राम सरईगढ़ व फा सला 6 किमी उत्तर
विवरण पिकप वाहन..(1.) UP 65LT 3178
(2). UP 65JT 8212
(3.) BR 06GE 9954
![](https://www.vindhyaleader.com/wp-content/uploads/2023/12/img-20231207-wa00387046125838082694674-458x1024.jpg)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष बृजेश कुमार पांडे 2.उ0नि0 मोहम्मद आसिफ
3.हेड कां0 सरदार यादव
4.हेड कांस्टेबल धनंजय चौधरी - कांस्टेबल अखिलेश कुमार
- हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव
- हेड कांस्टेबल राकेश सिंह यादव
- हेड कांस्टेबल विनोद सिंह यादव
- हेड कांस्टेबल सूबेदार सिंह यादव
- पीआरबी 3104 वी पीआरबी 3084 पर लगे कर्मचारी गण