Thursday, March 28, 2024
Homeराजनीतिद्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में...

द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी, मिष्ठान वितरण कर मनाया जश्न

-

भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी के नेतृत्व में दलित बस्तीयो में द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर मिष्ठान वितरण व जश्न मनाया गया

स्वर्ण जयंती चौक पर पटाखा फोड़ा व कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर साझा की खुशियां

राबर्ट्सगंज /सोनभद्र
द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा के सोनभद्र नगर अध्यक्ष बलराम सोनी के नेतृत्व में नगर के दलित बस्तियों में मिष्ठान वितरण कर व आतिशबाजी कर दलित लोगों के साथ जश्न मनाया गया तथा उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटियों को शिक्षा की प्राथमिकता हेतु सभी से निवेदन व आग्रह किया और द्रौपदी मुर्मू जी के जीवन के बारे में विस्तार से बताया गया और उनकी उपलब्धियों को भी गिनाया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता भी उपस्थित रहे । उन्होंने द्रौपदी मुर्मू जी के एक साधारण परिवार से विधायक व उसके बाद उनके राष्ट्रपति बनने तक के सफर को उन्होंने किस तरह से तय किया इसके बारे में बताया तथा आम जान से उनके व्यक्तित्व का वर्णन किया।

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं राबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर इकट्ठा होकर पटाखा फोड़ कर व आपस मे मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता नगर मंत्री धीरेंद्र पांडे, उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अनमोल सोनी ,अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष भैया लाल कनौजिया, अशोक भारती
नगर मंत्री राहुल शर्मा सभासद अभिषेक गुप्ता ध्रुव कांत द्विवेदी अनिल सिंह, सभासद दिनेश भारती ,अतुल कनौजिया, सत्यम सोनी ,बूथ अध्यक्ष दुर्गेश केडिया इत्यादि जन उपस्थित रहे।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!