Uncategorized

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने अजीत रावत को किया सम्मानित, आभार पत्र देकर सराहा

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक दिल्ली जीत के उपलक्ष्य में पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सचदेवा ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इसी क्रम में उनके द्वारा सोनभद्र जनपद के सक्रिय युवा नेता, अनुसूचित मोर्चा काशी प्रांत क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत को भी विशेष रूप से आभार व्यक्त पत्र देकर सम्मानित किया गया

अजीत रावत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी के प्रचार-प्रसार एवं चुनावी रणनीति को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अथक प्रयासों से दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने 27 वर्षों बाद सरकार बनाने में सफलता हासिल की

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृहमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और अन्य वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसभाओं और छोटी-बड़ी बैठकों के माध्यम से दिल्ली की जनता तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाया। उन्होंने कहा, “प्रवासी कार्यकर्ता होने के नाते अजीत रावत ने दिन-रात संगठन हित में कार्य किया, जो वंदनीय है।”

इस ऐतिहासिक जीत के साथ दिल्ली में अब डबल इंजन की सरकार बन गई है, जो जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा की इस सफलता के लिए अजीत रावत को सम्मानित करते हुए वीरेंद्र कुमार सचदेवा ने उनके योगदान के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!