दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन , प्रधानमंत्री मोदी – राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने शोक जताया
विंध्यलीडर डेस्क न्यूज
मुंबई । 09 अक्टूबर 24 । टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। श्री रतन टाटा 86 वर्ष के थे।
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात साढ़े ग्यारह बजे हुआ है। वह पिछले कुछ दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि उद्योगपति रतन टाटा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
टाटा के परिवार ने एक बयान में कहा, “हम – उनके भाई, हन और परिवार, उन सभी लोगों से मिले प्यार और सम्मान से सांत्वना और सुकून पाते हैं, जो उनका स म्मान करते थे। हालांकि, अब रतन टाटा व्यक्तिगत रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विनम्रता, उदारता और उद्देश्य की विरासत भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एक बयान में रतन टाटा को अपना “मित्र और मार्गदर्शक” बताया।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा, “हम रतन नवल टाटा को गहरे दुख के साथ विदाई दे रहे हैं। वह वास्तव में एक असाधारण नेतृत्वकर्ता थे उनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ताने- बाने को भी आकार दिया है।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी कारोबारी नेता और असाधारण इंसान बताया। उल्लेखनीय हैं कि रतन टाटा का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।
मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, “श्री रतन टाटा जी का सबसे अनूठा पहलू बड़े सपने देखना और दूसरों को कुछ देने के प्रति उनका जुनून था। वह शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, पशु कल्या ण जैसे मुद्दों को आगे बढ़ाने में सबसे आगे रहे थे।”
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें “देश का महान सपूत” बताया। गडकरी ने ‘करते हुए’ पर लिखा, “रतन टाटा के साथ मेरे तीन पुस्तों से घनिष्ठ पारिवारिक सम्बंध थे।
नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने भी रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक जताया।
अरबपति हर्ष गोयनका ने भी श्री टाटा के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें दुनिया का टाइटन अत्यंत महत्वपूर्ण व्यक्ति बताया।