सोनभद्र। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बृजलाल खबरी ने जनपद सोनभद्र के 5 नगर पंचायत से लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी कर बाकी पार्टियों पर अपनी बढ़त बना ली है, उक्त आशय की सूचना जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत घोरावल से जय प्रकाश, चुर्क से मुन्नी जायसवाल,नगर पंचायत चोपन से सेत राम व अनपरा नगर पंचायत से ज्योति प्रकाश व नगर पंचायत ओबरा से मनीषा कुमारी कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी।
![](https://www.vindhyaleader.com/wp-content/uploads/2023/04/img-20230423-wa000273235570348725318-744x1024.jpg)
आगे उन्होंने बताया कि जल्द ही बाकी बचे पंचायत और नगरपालिका के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी और इस बार सोनभद्र में कांग्रेस का परचम लहराएंगे। कांग्रेस प्रदेश कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे(आशु) ने कहा कि जनपद सोनभद्र में लोगों का वर्तमान राजनीतिक परिवेश से मन ऊब चुका है और अब वह कांग्रेस की ओर देख रहे हैं जिसका परिणाम आगे आने वाले चुनाव में दिखेगा।आगामी चुनाव यह साबित करेंगे कि उत्तर प्रदेश के लोग वर्तमान सरकार की योजनाओं व उनके क्रिया कलापों से ऊब कर नई राजनीतिक पटकथा लिखने को तैयार है।