Thursday, March 30, 2023
Homeराजनीतिकाशी क्षेत्र के युवा मोर्चा की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न

काशी क्षेत्र के युवा मोर्चा की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न

सोनभद्र। काशी क्षेत्र के भाजपा युवा मोर्चा की परिचयात्मक बैठक रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय पर।युवा मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा तथा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भाई पटेल उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्रीवास्तव ने कहा कि आप नए लोगों को जो जिम्मेदारी मिली है उसके निर्वहन में पूरा जोर लगा दीजिए।आप अपने कार्यकर्ताओं के साथ जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए उसका समाधान करने का काम करेंगे और साथ ही भाजपा के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

काशी प्रान्त के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास के फार्मूले पर चलती है।किसी वर्ग समुदाय में विभेद नही करती।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर,क्षेत्रीय महामंत्री- आशुतोष पाल,क्षेत्रीय महामंत्री- दीपांकर शर्मा,क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष- अखिलेंद्र सिंह सन्नी क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी- विपिन तिवारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- खुशबू सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- चंद्रभूषण सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष- समीर मिश्रा,सचिन गोस्वामी ,क्षेत्रीय मंत्री- पवन पाल सत्यम मिश्रा,श्रवण जायसवाल,विक्रांत सिंह, धर्मेंद्र सरोज ,संदीप केसरी शोध प्रमुख- रवि शंकर पटेल कार्यालय मंत्री — प्रीतम सिंह युवा मोर्चा के समस्त क्षेत्रीय पदाधिकारी गण व काशी क्षेत्र के समस्त युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Share This News
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Share This News