Thursday, March 28, 2024
Homeउत्तर प्रदेशसोनभद्रउत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू चौधरी का जनपद...

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू चौधरी का जनपद में हुआ आगमन-

-

सोनभद्र । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू चौधरी का आज जनपद में हुआ आगमन , श्रीमती चौधरी 21 जुलाई,2022 को प्रातः 10ः00 बजे महिला कल्याण विभाग व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीयों के साथ महिलाओं के समस्याओं के सम्बन्ध में विचार विमर्श करेंगी ।

पूर्वान्ह 11ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार लोढ़ी में महिला आयोग द्वारा मिशन शक्ति फेज-4 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक न्याय दिलायें जाने हेतु महिला जनसुनवाई करेंगी।

महिला आयोग की उपाध्यक्ष द्वारा वृद्धा आश्रम, वन स्टाॅप सेन्टर, महिला थाना, महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण भी किया जायेगा जबकि दिनांक 22 जुलाई को पूर्वान्ह 11ः00 बजे उपाध्यक्ष महोदया ओबरा सोनभद्र में अधिकारीयों के साथ महिला उत्पीड़न के सम्बन्ध में बैठक करेगी।

अपरान्ह 3ः00 बजे से 4ः00 बजे तक ओबरा सोनभद्र में महिला आयोग द्वारा मिशन शक्ति फेज-4 अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ का न्याय दिलायें जाने हेतु महिला उत्पीड़न हेतु रोक-थाम ग्रामीण क्षेत्र में चैपाल लगायेगीं, ओबरा स्थित कतिपय संस्थाओं का निरीक्षण भी करेंगी।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!