सोनभद्र । जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी, सोनभद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष-2022-23 में आजादी का अमृत महोत्सव की श्रुंखला के श्रृंखला के अन्तर्गत एक दिवसीय जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन 02 अगस्त, 2022 को शहीद उद्यान, परासी पाण्डेय, सोनभद्र में किया गया है।
इस दौरान लोकनृत्य (फोक डांस), एकांकी (वन-एक्ट प्ले), कर्नाटक वोकल, बाॅसूरी वादन, वीणा वादन, हारमोनियम लाइट, मणिपुरी नृत्य, भरतनाट्यम नृत्य, कुचिपुड़ी नृत्य, लोकगीत (फोक सांग) क्लासिकल वोकल (हिन्दुस्तानी), सितार वादन, तबला वादन, मृदंगम, गिटार वादन, ओडिसी नृत्य, कत्थक नृत्य, एक्सटेम्पोर (इलोक्यूशन) आदि विधाओं के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय परम्परागत सांस्कृतिक कार्यक्रम प प्रस्तुत किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता के आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजन समिति गठित है, जिसमें आप सम्मानित सदस्य नामित हैं। 02 अगस्त, 2022 को कार्यक्रम स्थल पर प्रातः 10.00 बजे से उपस्थित रहकर अपना मार्ग-दर्शन देना चाहें।