Friday, April 19, 2024
Homeउत्तर प्रदेशसोनभद्रअवैध परिवहन और ओवर लोडिंग कर रहे 12 वाहनों का किया गया...

अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग कर रहे 12 वाहनों का किया गया चालान

-

शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन रोकने हेतु चला अभियान

सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु चन्द्र विजय सिंह जिलाधिकारी के निर्देशन में सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में टीमों का गठन कर अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

इसमें तहसील राबर्ट्सगंज के अन्तर्गत लोढ़ी-मारकुण्डी सम्पर्क मार्ग पर ज्वेष्ठ खान अधिकारी आशीष कुमार, खान निरीक्षक ईश्वर चन्द्र , सर्वेयर ,योगेश शुक्ल के नेतृत्व में सड़क मार्ग मारकुण्डी पर अवैध परिवहन एवं ओवर लोडिंग वाहनों की संघन जाॅच की गयी। जिसमें 12 वाहन अवैध लोडिंग व परिवहन करते हुए पकड़े गये, इनके विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!