अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। गोलीबारी में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।
न्यूयॉर्क । अमेरिका के उत्तर कैरोलिना में गोलीबारी हुई है। एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। मृतकों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। गोलीबारी में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।
![](https://www.vindhyaleader.com/wp-content/uploads/2022/10/screenshot_20211106-181709_gallery2627067563134178713-1024x627.jpg)
एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना शाम करीब पांच बजे हुई है। संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। गोलीबारी की घटना के बाद शहर में नाकेबंदी कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग में पुलिस अधिकारी समेत दो लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैरोलिना के मेयर ने गोलीबारी की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ‘हमें कुछ और करने की जरूरत है। इस तरह की नासमझ हिंसा को रोकने की जरूरत है।’
![](https://www.vindhyaleader.com/wp-content/uploads/2022/10/screenshot_20220816-175030_whatsapp2632492393160297536.jpg)
हिरासत में संदिग्ध
बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला गोरा किशोर है। उसके पास लंबी बंदूक देखी गई है। फिलहाल उसको हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल सका है।