Wednesday, April 24, 2024
Homeब्रेकिंगअपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर जिले की महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने...

अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर जिले की महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने सी एम ओ कार्यालय पर दिया धरना

-

सोनभद्र। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ ( उ.प्र . ) सोनभद्र द्वारा आज पूर्ण कार्य बहिष्कार कर कार्यालय मुख्यचिकित्साधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें संघ की मांगों को विदुवार निम्नवत रखा गया है

1-महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों की पदोन्नति महिला पर्यवेक्षिका के पद पर सन् 2014 के बाद से अब तक नहीं किया गया ।

2- महिला स्वास्थ्य कार्यकलियों की सेवा पुस्तिका हर 3 माह पर अपडेट कर उन्हें दिखाई जाय

3- सभी नियमित महिला स्वास्थ्य कर्मियों को एन पी एस का लाभ दिया जाय

4- वर्ष 2011 के बाद नियुक्त हुई महिला स्वास्थ्य कार्यकार्तियों को स्थायीकरण प्रमाण – पत्र दिया जाय

5- संविदा ए एन एम कार्यकत्रियों को राज्य सरकार द्वारा दिये जा 10000 / रुपये कोविड- 19 प्रोत्साहन राशि तत्काल दिया जाय

6 – प्रत्येक माह को 1 से 5 तारिख तक वेतन का भुगतान कराया जाय

7- ए . वी . डी . व कोविड -19 सम्बन्धित सभी लम्बित भुगतान तत्काल कराया जाय

8- दिवाली बोनस कुछ ए एन . एम . को अभी तक नहीं दिया गया है जिसे तत्काल दिया जाय

9- समस्त ए एन एम को T.A. का लाभ दिया जाय

10- विगत दो माह से वेतन भुगतान न किये जाने के कारण महिला कार्यक्रतियों को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है इसलिए तत्काल उनको वेतन दिया जाय

सम्बन्धित पोस्ट

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

error: Content is protected !!